बेगूसराय: DM ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, दिए कई निर्देश
डीएम श्रीकांत शास्त्री ने सदर अस्पताल बेगूसराय का औचक निरीक्षण किया. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे जनसंपर्क विभाग द्वारा मिली. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण, डॉक्टरों एवं कर्मियों की उपस्थिति तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया.