बटियागढ़: हिनोता और बन्धा से सैकड़ों की संख्या में गौवंश रजपुरा क्षेत्र की गौशालाओ में भेजे गए
दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर के निर्देश के बाद समूचे जिले में सड़क और गांव से मवेशियों को व्यवस्थित कर गौशालाओं में भेजने का क्रम जारी है,इसी क्रम में नायब तहसीलदार हटा शिवराम चढ़ार के नेतृत्व में राजस्व अमले ने ग्राम पंचायत और लोगो के सहयोग से हिनोता कला गांव से करीब 200 की संख्या में गौवंश मवेशियों को रजपुरा क्षेत्र में सन्चालित गौशालाओ में भेजा गया