बटियागढ़: बटियागढ़ केरबना मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त,आए दिन हो रहे हादसे,सुधार की मांग
बटियागढ़ से केरबना की ओर जाने वाला मुख्यमार्ग क्षतिग्रस्त हो गया,मार्ग के बीच बड़े बड़े गढ्ढे होने से आए दिन वाहन चालक व राहगीर हादसों का शिकार हो रहे हैं, वन्ही जिम्मेदार अधिकारी व विभाग बेखबर है, स्थानीय लोगो का आरोप है कि करीब 1 साल पहले बनी यह सड़क घटिया निर्माण की भेंट चढ़ गई,मार्ग में बड़े बड़े गढ्ढे होने से पानी भरने के बाद राहगीरों को इसका अंदाजा नही लगता