बटियागढ़: खिरिया बछिया गांव में महिला को लगा करंट,बटियागढ़ थाना डायल 100 से अस्पताल भेजा गया
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के खिरिया बछिया गांव निवासी महिला रोशनी बंसल उम्र 28 वर्ष को घर मे बिजली का करंट लग गया,महिला के भाई ने डायल 100 पर घटना की सूचना दी जिसके बाद थाना बटियागढ़ डायल 100 से पायलट जितेंद सिंह, आरक्षक राहुल राजपूत ने महिला रोशनी को इलाज के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा,जंहा महिला का उपचार किया गया