बटियागढ़: फतेहपुर में नन्ही सैर से मुक्तिधाम तक गुणवत्ताहीन सड़क बनाने व बाहरी मजदूरों से काम करवाने के आरोप
बटियागढ़ ब्लाक की ग्राम पंचायत फतेहपुर में निर्माण कार्यो में जमकर मनमानी की जा रही,यंहा नन्ही सैर से मुक्तिधाम की ओर बनाई जा रही सड़क के घटिया निर्माण के आरोप लोगो ने लगाए हैं, साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत की ओर से निर्माण कार्य कराने वाले लोग बाहरी मजदूरों से काम ले रहे जिससे गांव के मजदूर वर्ग के लोगो को रोजगार नही मिल रहा है।