जगाधरी: सीएम फ्लाइंग की टीम ने जैदपुर और बल्लेवाला में दो स्टोन क्रेशर पर छापा मारा, हड़कंप मचा
शुक्रवार को शाम 5:00 बजे सीएम फ्लाइंग की टीम ने दो स्टोन क्रशरों पर रेड कर दी। रेड करते ही स्टोन क्रशर संचालकों में हड़कंप बच गया। मौके पर पहुंचे डीएसपी राजेंद्र कुमार ने बताया कि यहां पर कई कमियां नजर आई है।जिसके चलते इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को दी जाएगी ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके। जब तक टीम जोन में रही क्रेशर जोन में सन्नाटा पसारा रहा।