पट्टी: रसूलपुर हैदरपुर गांव से गुमशुदा महिला को पुलिस ने 11 दिन बाद सकुशल बरामद किया
थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने एक गुमशुदा महिला को 11 दिन बाद सकुशल बरामद कर लिया गया। महिला के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है।जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के रसूलपुर हैदरपुर गांव निवासी 65 वर्षीय कमलेश सिंह, पत्नी स्वर्गीय सभाजीत सिंह, 19 अप्रैल 2026 को अचानक लापता हो गई थीं। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस