कौंच: कुदारी गांव में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
Konch, Jalaun | May 28, 2026 कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम कुदारी में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, घटना में प्रशांत उर्फ किसमिस नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, पीड़ित पक्ष ने गुरुवार सुबह 11 बजे कैलिया थाने में तहरीर देकर गांव के चार लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।