मुंगावली: गुडाटांका गांव में 32 वर्षीय व्यक्ति के साथ दबंग ने की मारपीट, सेहराई पुलिस ने किया मामला दर्ज
गुडाटांका गांव में दबंग द्वारा एक 32 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार गुडाटांका निवासी गब्बर सिंह यादव उम्र 32 वर्ष ने मंगलवार-बुधवार की दारमियानी रात लगभग 2:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार को रात लगभग 11 बजे रंजिश के चलते गांव के ही सेंधपाल यादव ने उसके साथ मारपीट की है ।