सिराथू: लोहन्दा कथित रेप मामले को लेकर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण ने दी जानकारी, कहा- 29 जून को आऊंगा कौशाम्बी
कौशांबी के लोहन्दा कथित रेप मामला अभी खत्म नहीं हुआ है। क्योंकि इस पर सियासत जारी है।बुधवार दोपहर एक्स पर ट्वीट करते हुए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण ने बताया है कि उनका प्रतिनिधिमंडल कौशांबी गया था। जहां पर यह पाया गया कि पुलिसिया पक्षपात किया गया है।रेप पीड़िता के परिवार के साथ अन्याय हुआ है जिसे लेकर 29 जून को खुद कौशांबी पहुंचेंगे।