लखीसराय: खैरी गांव से पुलिस ने एक व्यक्ति को शराब के नशे में किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
खैरी से एक व्यक्ति को तेतरहट थाना की पुलिस ने शराब के नशे में खैरी गांव से ही गिरफ्तार किया। जिसे न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राजाराम शर्मा ने बताया की शराब बंदी कानून लागू कराने की दिशा में हर दिन कार्रवाई की जा रही है जहां स्थानीय की सूचना पर उक्त शराबी की गिरफ्तारी गांव से ही की गई है। अवैध कारोबारी के विरुद्ध करवाई लगातार जारी रहेगा।