मेड़ता: रामधाम देवल में रामनवमी महोत्सव के बहुरंगी पोस्टर का हुआ विमोचन,17 अप्रैल को आयोजित होंगे धार्मिक कार्यक्रम
Merta, Nagaur | Apr 10, 2024 मेड़ता शहर में आगामी 17 अप्रैल को मनाए जाने वाले राम नवमी महोत्सव को लेकर राम धाम देवल में पोस्टर विमोचन हुआ। राम नवमी महोत्सव आयोजन समिति के प्रचार प्रमुख जितेंद्र गहलोत ने बताया कि राम धाम देवल के उत्तराधिकारी महंत रामनिवास शास्त्री के सानिध्य में पोस्टर का विमोचन किया गया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी भी सौंप गई।