बक्सर: डीएम की मौजूदगी में बाजार समिति परिसर में 21 लाख रुपये की जब्त टेट्रा पैक शराब नष्ट की गई
Buxar, Buxar | Apr 8, 2025 नगर के बाजार समिति परिसर में तकरीबन 21 लाख रुपये मूल्य की 2 हजार 643 लीटर शराब पानी की तरह मंगलवार को 11:00 बजे पूर्वाह्न में बहा दी गई. उक्त शराब मद्य निषेध अधिनियम के तहत अलग-अलग कांडों में उत्पाद पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में विभिन्न जगहों से जब्त की गई थी. उसी शराब को जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया गया.