बक्सर: बक्सर के वीर कुंवर सिंह सेतु से युवती ने गंगा में लगाई छलांग, पुलिस कर रही जांच
Buxar, Buxar | Apr 8, 2025 बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले वीर कुंवर सिंह सेतु से अज्ञात युवती ने अचानक गंगा नदी में छलांग लगा दी। यह दृश्य राहगीरों ने देखा। जब तक वे कुछ समझ पाते, युवती पानी में डूब चुकी थी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर गोलंबर पोस्ट की पुलिस टीम पहुंची और छानबीन शुरू की। घटनास्थल से एक जोड़ी चप्पल और एक पुराना कीपैड मोबाइल बरामद किया।