बक्सर: छतनवार के युवक का शव नई बाजार के तालाब से बरामद, आधार कार्ड से हुई पहचान
Buxar, Buxar | Apr 8, 2025 शहर के नई बाजार इलाके से सदर अस्पताल के नजदीक तालाब से मंगलवार को अपराहन 2:30 बजे एक 45 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ. तालाब में तैरता हुआ शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई. प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और शव को पानी से बाहर निकलवाई. शव की पहचान कृष्णाब्रह्म थाना के छतनवार निवासी बुधन पांडेय के रूप में हुई है.