कोंडागांव: कुमगांव जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर फरसगांव पुलिस ने किया छापा, 4 जुआरी गिरफ्तार
फरसगांव थाना पुलिस ने ग्राम कुमगांव के जंगल में महुआ पेड़ के नीचे संचालित जुआ फड़ पर छापेमारी कर चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 9,250 रुपये नगद, ताश के 52 पत्ते, 4 मोबाइल फोन, एक प्लास्टिक बोरी तथा 7 दोपहिया वाहन जब्त किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया।