हरदा: अतिथि शिक्षकों ने नए पंजीयन का विरोध किया, पुराने शिक्षकों को अनुभव के आधार पर बोनस अंक देने की मांग की
Harda, Harda | May 8, 2026 आज 8 मई को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में संघ के पदाधिकारियों एवं अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संघ ने मांग की है कि पुराने अतिथि शिक्षकों के साथ न्याय करते हुए नवीन पंजीयन प्रक्रिया को बंद किया जाए तथा कार्यानुभव और वरिष्ठता के आधार पर प्रति वर्ष 10 बोनस अंक दिए जाएं।