बिहार: कतरीसराय चौक से एक साइबर फ्रॉड को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Apr 14, 2024 कतरीसराय थाना क्षेत्र के कतरीसराय चौक से 25 सिम कार्ड, चार ATM, दो मोबाइल, ढाई हजार कैश और एक मोटरसाइकिल के साथ एक साइबर फ्रॉड को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार साइबर फ्रॉड कतरीसराय थाना क्षेत्र के सैदी गांव निवासी विपिन सिंह का पुत्र रामप्रवेश कुमार है।