बिहार: मोहनपुर भट्ठा से 9 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Apr 14, 2024 मोहनपुर भट्ठा से 9 लीटर देसी शराब के साथ अखिलेश पंडित के पुत्र विकास कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में नालंदा थाना प्रभारी निशि कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी की थी, छापेमारी के दौरान मोहनपुर भट्ठा से 9 लीटर देसी शराब के साथ विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया है।