बिहार: बड़ी पहाड़ी पवार ग्रिड के पास नशे की हालत में गिरे पड़े व्यक्ति को पुलिस ने इलाज के लिए पहुँचाया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Apr 14, 2024 बिहराशरीफ के बड़ी पहाड़ी स्थित पवार ग्रिड के पास रविवार को सड़क किनारे नशे की हालत में गिरे पड़े व्यक्ति को डॉयल 112 की पुलिस ने इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुँचाया है। व्यक्ति की पहचान तुंगी गांव निवासी केदार यादव के पुत्र संतोष यादव के रूप में की गई। डायल 112 की पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपी नशे में धुत होकर सड़क किनारे गिरा पड़ा था।