शाहजहांपुर: शाहजहाँपुर के गोरा कब्रिस्तान में मिला 147 साल पुराना ब्रिटिश सैन्य इतिहास, तस्वीरें हुईं वायरल
शाहजहाँपुर। पुवायां रोड स्थित मछली मार्केट के पीछे बने ऐतिहासिक गोरा कब्रिस्तान से ब्रिटिश शासनकाल के दुर्लभ सैन्य अवशेष मिले हैं। स्थानीय इतिहास प्रेमियों को यहां 1879 की ब्रिटिश सेना की 54वीं रेजिमेंट के सार्जेंट एच. इलियट की 147 वर्ष पुरानी कब्र और स्पष्ट शिलालेख मिला है। साथ ही 56वीं (वेस्ट एसेक्स) रेजिमेंट का ऐतिहासिक प्रतीक चिन्ह भी बरामद हुआ है