दतिया नगर: बिजली चोरों पर एआई का शिकंजा, दतिया शहर में 50 से अधिक एसी पकड़े गए
वरिष्ठ कार्यालय के निर्देश पर दतिया शहर में विद्युत चोरी, अनियमित विद्युत उपयोग एवं कम भार पर अत्यधिक लोड संचालन करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त विशेष अभियान चलाया गया। विद्युत विभाग की टीमों ने तड़के सुबह से देर रात तक शहर में व्यापक चेकिंग अभियान संचालित किया। विशेष अभियान के दौरान विद्युत कंपनी ने 50 ए सी पकड़े हैं.