Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Bhopal
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

विधवा महिला ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का लगाया आरोप, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार बरेली। थाना सीबीगंज क्षेत्र के मोहल्ला खलीलपुर निवासी विधवा महिला मंजू साहू ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बरेली को प्रार्थना-पत्र देकर ससुराल पक्ष पर मारपीट, प्रताड़ना और घर से बेदखल करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता मंजू साहू के अनुसार, उसके पति सत्यपाल साहू की लगभग तीन वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। आरोप है कि पति की मौत के बाद से सास रामवती, ससुर छेदेलाल तथा ननद हेमा और सीमा उसे लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला का कहना है कि जब उसने घर छोड़ने से इनकार किया तो उसके साथ और उसकी दो पुत्रियों के साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उसके घर की बिजली काट दी, जिससे उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उसने बताया कि अलग बिजली कनेक्शन कराने का प्रयास किया, लेकिन उसके नाम से कनेक्शन नहीं हो सका। आरोप है कि अब ससुराल पक्ष घर में रहने के एवज में प्रतिमाह पांच हजार रुपये किराया भी मांग रहा है। महिला ने बताया कि वह सिलाई का कार्य कर अपनी और अपनी दो बेटियों का पालन-पोषण करती है। उसका कहना है कि उसने पहले भी थाना सीबीगंज में शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए उसने एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। नोट: यह समाचार पीड़िता द्वारा दिए गए प्रार्थना-पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले में पुलिस या आरोपित पक्ष का पक्ष सामने आना शेष है। #Bareillynewslive #Bareillypolice

Bareilly, Bareilly | Aug 4, 2026
विधवा महिला ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का लगाया आरोप, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार बरेली। थाना सीबीगंज क्षेत्र के मोहल्ला खलीलपुर निवासी विधवा महिला मंजू साहू ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बरेली को प्रार्थना-पत्र देकर ससुराल पक्ष पर मारपीट, प्रताड़ना और घर से बेदखल करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता मंजू साहू के अनुसार, उसके पति सत्यपाल साहू की लगभग तीन वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। आरोप है कि पति की मौत के बाद से सास रामवती, ससुर छेदेलाल तथा ननद हेमा और सीमा उसे लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला का कहना है कि जब उसने घर छोड़ने से इनकार किया तो उसके साथ और उसकी दो पुत्रियों के साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उसके घर की बिजली काट दी, जिससे उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उसने बताया कि अलग बिजली कनेक्शन कराने का प्रयास किया, लेकिन उसके नाम से कनेक्शन नहीं हो सका। आरोप है कि अब ससुराल पक्ष घर में रहने के एवज में प्रतिमाह पांच हजार रुपये किराया भी मांग रहा है। महिला ने बताया कि वह सिलाई का कार्य कर अपनी और अपनी दो बेटियों का पालन-पोषण करती है। उसका कहना है कि उसने पहले भी थाना सीबीगंज में शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए उसने एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। नोट: यह समाचार पीड़िता द्वारा दिए गए प्रार्थना-पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले में पुलिस या आरोपित पक्ष का पक्ष सामने आना शेष है। #Bareillynewslive #Bareillypolice - Bareilly News