राजपुर: खेत में गिरी आकाशीय बिजली, मां-बेटी की हुई दर्दनाक मौत
बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पतरापारा में आकाशीय बिजली गिरने से माँ और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों खेत में काम करने गई थीं। बारिश शुरू होने पर वे बचने के लिए सेमर के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं, तभी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्