भवानीपुर: मक्का खेत में अर्धनग्न अवस्था में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका से फैली सनसनी
भवानीपुर :- भवानीपुर थाना क्षेत्र के गोंदवारा पतकेली पंचायत अंतर्गत तुर्की मुसहरी टोला में शनिवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मक्के के खेत में एक युवक का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान शेखपुरा सब्जी टोला वार्ड संख्या 06 निवासी मो. चुल्हाय के पुत्र मो. सोहराब (45 वर्ष) के रूप में की गई है।