बखरी: बखरी के गौशाला रोड स्थित हनुमान राइस मिल में कलशयात्रा के साथ पांच दिवसीय श्रीमद् भागवत गीता का शुभारंभ होगा
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के द्वारा बखरी के गौशाला रोड हनुमान राइस मिल में पांच दिवसीय श्रीमद् भागवत गीता के सत्यसार पर भव्य आयोजन 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक होने जा रहा है। 1 दिसंबर को सुबह 10 बजे कलश यात्रा श्याम मंदिर से निकलकर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए कथा स्थल हनुमान राइस मील पर समाप्त होगा। जिसकी जानकारी शनिवा सुबह ग्यारह बजे दी गई।