बखरी: पीएचसी बखरी में अनुमंडल पदाधिकारी ने पुरुष नसबंदी पखवाड़ा और परिवार नियोजन दिवस का उद्घाटन किया
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा एवं परिवार नियोजन दिवस का आयोजन गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी सनी कुमार सौरव एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार सिंह के द्वारा किया गया पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 18 नवबर से 30 नवंबर 2024 तक चलेगा।