बखरी: बखरी नगर परिषद में बाल विवाह उन्मूलन कार्यक्रम, लोगों को किया गया जागरूक
समाज को शिक्षित बनाकर ही बाल विवाह को समाप्त किया जा सकता है। आज भी कई ऐसे इलाके हैं। जहां बाल विवाह से संबंधित मामले सामने आते हैं। इसे पूरी तरह से खत्म करने के लिए समाज के हर तबके को जागरूक होना पड़ेगा। उक्त बाते नगर परिषद इलाके के गायत्री प्रज्ञा पीठ परिसर में आयोजित बाल विवाह में बुधवार को दोपहर एक बजे महिला हेल्प डेस्क प्रभारी सह एसआई पुष्पलता ने कहीं।