परिहार: छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, कई घायल, मामला दर्ज
परिहार थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द गांव में छेड़खानी के विरोध को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित सिकंदर साह ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही सतीश कुमारी, रमाशंकर झा, पंकज कुमार, उमाशंकर झा, गोपाल कुमार, ललित कुमार और भरत साह समेत अन्य लोगों पर धारदार हथियार, लाठी-डंडा और कैंची से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना में कई लोग घायल हो