जहानाबाद: ग्राम काजीदउलतपुर में 1 अप्रैल से भव्य गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन
जहानाबाद के काको प्रखंड अंतर्गत ग्राम काजीदउलतपुर स्थित गायत्री चरण पीठ के प्रांगण में आगमी 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर गायत्री परिवार के परिजनों ने मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन किया और उक्त को लेकर जानकारी दी गई।