बुलंदशहर: औरंगाबाद क्षेत्र में दबंगों ने महिला पर धारदार हथियार से किया हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के पिपाला गांव में एक महिला पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। यह घटना पुरानी रंजिश या आपसी विवाद के चलते हुई बताई जा रही है। पीड़िता ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गई तहरीर में पिपाला गांव निवासी अलका पत्नी जितेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार