बुलेट से निकले CM मोहन यादव, उज्जैन के विकास कार्यों का लिया जायजा✨
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार शाम उज्जैन पहुंचकर सिंहस्थ 2028 के तहत चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान वे टू-व्हीलर और पैदल ही शहर के भ्रमण पर निकले। उन्होंने देवास रोड से लेकर फ्रीगंज, कोयला फाटक और कंठाल चौराहे तक मार्ग चौड़ीकरण और नए ब्रिज निर्माण का निरीक्षण किया। जनता से मिलते हुए कंठाल चौराहे पर एक मिष्ठान भंडार पर रुके, जहाँ उन्होंने दुकानदार के आग्रह पर खुद जलेबी बनाई और चाय का आनंद लिया। सीएम ने कहा कि आगामी सिंहस्थ को देखते हुए निर्माण कार्यों की गति और तेज की जाएगी।
#UjjainNews #CMMohanYadav #Simhastha2028 #SmartCityUjjain #MPNews