रॉबर्ट्सगंज: जैत गांव में जल जीवन मिशन के नलों में पानी नहीं, पाइपलाइन के लीकेज से ग्रामीण कर रहे घरेलू काम
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र से सटे जैत गांव में जल जीवन मिशन की हकीकत सवालों के घेरे में है। हर घर जल योजना के तहत घरों तक कनेक्शन तो पहुंच गए, लेकिन अधिकांश घरों में आज तक नियमित पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है,हालात यह हैं कि ग्रामीण पाइपलाइन के लीकेज से निकल रहे पानी पर निर्भर हैं,अंबेडकर भवन के पास क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से पानी बह रहा है