बगोदर: बगोदर पुलिस ने जीटी रोड सोनतुरूपी के पास से भारी मात्रा में अवैध शराब से लदा ट्रक जब्त किया
गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डाॅ विमल कुमार को मिली गुप्त सुचना के आधार पर बंगाल से बिहार जा रही अवैध शराब लदा ट्रक को जीटी रोड सोनतूरूपी के पास से बगोदर पुलिस ने बुधवार को जब्त किया है।जिसमें 618 पेटी विभिन्न ब्रांड के बीयर व अवैध शराब लोड था।जिसका बाजार की कीमत 35 लाख बताई गई है।मामले की जानकारी बगोदर सरिया एसडीपीओ धनंजय कुमार राम ने बुधवार की शाम पांच बजे दी।