माकड़ी: ग्राम बरकई में 03 साल बाद फिर होगा बंधा मतौर तालाब कार्यक्रम, 23 मई को जुटेंगे जिले भर के लोग
ग्राम बरकई में बंधा मतौर कार्यक्रम के तहत आगामी शनिवार 23 मई को भव्य तालाब कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में प्रवेश टिकट ₹200 से शुरू होगा। सामान के हिसाब से अलग-अलग टिकट दरें निर्धारित की गई हैं, जिसमें जाली, सौकी, चाघोड़ी आदि शामिल हैं। वहीं हाथ से पकड़ने वालों के लिए निशुल्क व्यवस्था रखी गई है।