धौलपुर: पुलिस ने जिले के 22 स्थानों पर 'ए' श्रेणी की नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहनता से की चेकिंग
एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में जिले के 22 अलग प्रमुख स्थानों पर “ए” श्रेणी की नाकाबंदी कर प्रभावी एवं सुनियोजित कार्यवाही की गई। नाकाबंदी के दौरान सभी संदिग्ध वाहनों की गहन तलाशी ली गई, इस दौरान जिले भर में 1287 दोपहिया व 855 चौपहिया कुल 2142 वाहनों को चैक किया गया, वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच की गई एवं सवार व्यक्तियों की पहचान का सत्यापन किया गया।