बिलग्राम: चौधकपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
Bilgram, Hardoi | May 14, 2026 हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र के चौधकपुर गांव में गुरुवार दोपहर एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया।