बंजरिया: सिंघिया कब्रिस्तान में नाला का गंदा पानी जाने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क किनारे शव रखकर किया प्रदर्शन
सिंघिया कब्रिस्तान में नाला का गंदा पानी जाने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क किनारे शव रख कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि हमने सदर एसडीएम व मेयर को आवेदन दिया। लेकिन नाला का पानी नही रुका। पार्षद पुत्र मनीष कुमार ने कहा कि नाले के पानी का निकसीं नही है। जिसके कारण ओभरफ्लो होकर सड़क से होते हुए जाता है। इसके लिए निगम को प्रस्ताव बना कर भेज दिया।