हुज़ूर: भोपाल में हनी ट्रैप से जुड़े मानव तस्करी कैस के आरोपी बरी, पीड़िता ने पहचान से किया इनकार
Huzur, Bhopal | May 6, 2024 मध्यप्रदेश में 2019 के चर्चित हनी ट्रैप केस से जुड़े मानव तस्करी के मामले के तीन आरोपी बरी हो गए । पीड़ित महिलाने कोर्ट में तीनों आरोपी आरती दयाल, श्वेता जैन और अभिषेक सिंह ठाकुर को पहचानने से इनकार कर दिया था। आरोपी अभिषेक के वकील तारिक सिद्दीकी ने बताया कि सीआईडी कोर्ट में मानव तस्करी के सबूत पेश नहीं कर सकी।