आज़मगढ़: नवापुरा खालसा गेट के पास से अवैध तमंचा व कारतूस, लूट की बाइक, नकदी संग एक अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
आजमगढ़ के थाना जहानागंज क्षेत्र के नवापुरा खालसा गेट के पास से लूट की घटना का सफल अनावरण कर पुलिस ने लूट की एक मोटरसाइकिल व नकदी तथा अवैध असलहा व कारतूस के साथ शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। बता देंकि 28 जुलाई 2024 को वादी मुकदमा अमरनाथ भारती पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम मालव थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था।