जमुई: तीखे मोड़ पर हादसा: बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पिता को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 16, 2026 खैर–सोनो मुख्य मार्ग के हरदीमोह के पास गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे तीखे मोड़ पर एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में खैरा प्रखंड के केवाल फरियत्ता निवासी अरुण यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके पुत्र को मामूली चोटें आईं। परिजनों के अनुसार, वे बेटे को इलाज के लिए जमुई जा रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाय गया।