बिंदकी: बिंदकी कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से चोर को किया गिरफ्तार, बरामद हुए पांच शटरिंग प्लाई और एक बाइक
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शातिर चोर दीपू उम्र लगभग 19 वर्ष पुत्र नरेश निवासी ग्राम डीघ कोतवाली बिंदकी को चोरी की पांच शटरिंग प्लाई तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार रहे।