फारबिसगंज: बाल विवाह रोकथाम के लिए बथनाहा थाना में धर्म गुरुओं के साथ बैठक आयोजित
अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जनजागरूकता को बढ़ावा देने हेतु बथनाहा थाना परिसर में शुक्रवार को दोपहर 2 बजे एक विशेष थानास्तरीय बैठक एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जिला पुलिस अररिया, जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन तथा जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।