फारबिसगंज: फारबिसगंज के सरस्वती विधा मंदिर में भारत स्काउट गाइड का वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया
बिहार राज्य भारत स्काउट व गाइड अररिया के वार्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर फारबिसगंज में किया गया. शुक्रवार को 11 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया.संचालक जिला संगठन आयुक्त स्काउट बैजनाथ प्रसाद एवं सहयोगी स्काउट मास्टर मोहम्मद शाहिद आलम के नेतृत्व में विद्यालय के 65 स्काउट गाइड के बच्चों ने भाग लिया.