फारबिसगंज: फारबिसगंज प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव
फारबिसगंज प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति का एक आवश्यक व महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को 12 बजे के करीब प्रखंड सह अंचल कार्यालय के परिसर में अवस्थित बीडीओ के कार्यालय कक्ष में बीडीओ संजय कुमार के अध्यक्षता में आयोजित की गई.आयोजित बैठक में सर्वप्रथम विगत दिसंबर के महीने में हुई बैठक की समीक्षा की गई.