फारबिसगंज: नेपाल में भारतीय जाली मुद्रा का प्रयोग करने के आरोप में एक भारतीय महिला को किया गया गिरफ्तार
विराटनगर में जाली भारतीय मुद्रा प्रयोग करने के आरोप में नेपाल पुलिस ने एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया. जिसने विराटनगर महानगर स्थित एक किराना दुकान पर नकली भारतीय मुद्रा का उपयोग करने का प्रयास किया था. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार भारतीय नागरिक की पहचान बिहार के अररिया जिले की 19 वर्षीय सिम्पी बैसंती के रूप में हुई है.