देवबंद: नानौता का असुरक्षित ट्रांसफार्मर बना मौत का जाल, करंट की चपेट में आकर गोवंश की मौत से ग्रामीणों में भारी आक्रोश
सहारनपुर के ननौता क्षेत्र स्थित गांव भारी दिनदारपुर में सड़क किनारे खुले में रखे ट्रांसफार्मर ने एक और गोवंश की जान ले ली। करंट की चपेट में आने से गोवंश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिली। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे।