बटियागढ़: महुआखेड़ा में महिला की मौत से नाराज मायके पक्ष ने शव रखकर किया चक्काजाम, मडियादो पुलिस मौके पर
बटियागढ़ ब्लॉक के महुआ खेड़ा गांव निवासी महिला नीता लोधी की जबलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई,मृतिका का शव एम्बुलेंस से महुआखेड़ा गांव पँहुचने पर मायके पक्ष के लोगो ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम प्रदर्शन किया और ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की, आज बुधवार शाम 5 बजे से प्रदर्शन की सूचना पर मडियादो थाना पुलिस मौके पर पहुंची लोगों को समझाइस दी गई