कुर्था: कुर्था सीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं को मिला मोबाइल एकेडमी सर्टिफिकेट, जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की तैयारी शुरू
Kurtha, Arwal | Jul 6, 2026 कुर्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में मोबाइल एकेडमी कोर्स पूरा करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। डॉ. कुमार ने कहा कि यह प्रशिक्षण आशा कार्यकर्ताओं की कार्यकुशलता बढ़ाने के साथ मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करता है।