नवाबगंज: पुलिस लाइन सभागार में पेट्रोल पंप चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; 9 लाख से अधिक नकद और तिजोरी बरामद
बाराबंकी पुलिस ने पेट्रोल पंप पर हुई चोरी का खुलासा किया है। स्वाट/सर्विलांस और रामनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की गई 9 लाख 11 हजार 180 रुपये नकद, एक लोहे की तिजोरी और घटना में इस्तेमाल की गई साइकिल बरामद की गई है।यह घटना 13 अप्रैल 2026 की रात करीब 12:30 बजे से 1 बजे के बीच हुई थी।